India/भारत

From WikiEducator
Jump to: navigation, search
Road Works.svg Work in progress, expect frequent changes. Help and feedback is welcome. See discussion page. Road Works.svg
Welcome to WikiEducator-India Hindi Pages
IndiaBannerHINDI.jpgWikiindia001.jpg.
Now there are 25,636 articles in WikiEducator, and growing...

पृष्ठभूमि

भारतीय केन्द्र के लक्ष्य और उद्देश्य

लक्ष्य

  • शैक्षिक सामग्री को निशुल्क रूप में उपलब्ध कराना।
  • सन २०१५ तक शैक्षिक पाठ्यक्रम को निशुल्क रूप में उपलब्ध कराना।

उद्देश्य

  1. भारत में विकिऐड्यूकेटर (WE/वि.ऐ.) की गतिविधियों को सहयोग देना व उनका संचालन करना ।
  2. पारदेशी पाठ्यक्रम के विकास को बढ़वा देना।
  3. निशुल्क विषय सामग्री के विकास को बढ़वा देना।
  4. विकि ऐड्यूकेटर के प्रयोग को बढ़वा देना।
  5. नवप्रशिक्षित को सहायता देना।
भारत का शैक्षिक इतिहास अत्यधिक समृद्ध है। प्राचीन काल में ऋषि-मुनियों द्वारा शिक्षा मौखिक रूप में दी जाती थी। वर्णमाला के विकास के पश्चात शिक्षा का प्रसार भोज पत्र और पेड़ों की छालों पर लिखित रूप में होने लगा। इस कारण भारत में लिखित साहित्य का विकास तथा प्रसार होने लगा। बौद्ध धर्म के प्रचार के साथ-साथ देश में शिक्षा जन साधारण को उपलब्ध होने लगी। नालन्दा, विक्रमशिला और तक्षशिला जैसी विश्व प्रसिद्ध शिक्षा संस्थानों की स्थापना ने शिक्षा के प्रचार में अहम भूमिका निभाई।

तदुपरांत, भारत में अंग्रेजों के आगमन से युरोपीय मिशनरियों ने अंग्रेजी शिक्षा का प्रचार किया। इसके बाद से भारत में पश्चिमी पद्धति का निरन्तर प्रसार हुआ है।

वर्तमान समय में भारत में सभी विषयों के शिक्षण हेतु अनेक विश्वविद्यालय और उनसे जुड़े़ हजा़रों महाविद्यालय हैं। भारत ने उच्च कोटि की उच्चतर शिक्षा प्रदान करने वाले विश्व के अग्रणी देशों में अपना स्थान बना लिया है।

परन्तु अनेक कारणों से शिक्षा(विशेष रूप से व्यावसायिक शिक्षा )के शुल्क में निरन्तर वृद्धि हो रही है। इस कारण गरीब परिवार के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होने लगी है। अ‌तः इन परिस्थितियों में विकी ऐड्युकेटर के निशुल्क पाठ्यक्रम की महत्ता बढ़ जाती है।

परादेशी योग्यता के आधार का बिन्दू

भारतीय केन्द्र ने वि.ऐ. (WE) के राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के विकास के उद्देश्य को ध्यान में रखकर योग्यता के आधारके लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय अभियानों का प्रस्ताव रखा है।

एक मानक पाठ्यक्रम बनाना अत्यन्त कठिन कार्य है क्योंकि ज्ञान दिन प्रतिदिन बदल रहा है और आजकल का शैक्षिक पाठ्यक्रम स्थान और उपलब्धता पर भी निर्भर है । कृषि, इतिहास, साहित्य और कई व्यावसायिक विषय के पाठ्यक्रमों को देश के अनुरूप बदलना पड़ता है।

परन्तु मानक पाठ्यक्रम बनाने का प्रयास करना आवश्यक है क्योंकि:

  1. इससे मुक्त और निशुल्क विषय वस्तु को बढा़वा मिलेगा।
  2. पाठ्यक्रम के विषय को बनाने वाले स्वैच्छिक कार्यकर्ता, संरचित प्रकार से योगदान दे सकेंगे।

कृपया विस्तृत सूचना के लिए योग्यता के आधार परियोजना के बिन्दू को देखें।

राष्ट्रीय योग्यता का आधार

आजकल, एक भारतीय राष्ट्रीय योग्यता का आधार तैयार करने की मांग बहुत बढ़ गई है । कई स्थानों पर सक्रिय रूप से इस विषय पर चर्चा हो रही है । यह विषय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सन २००४ में कार्यान्वित की गई उच्चतर शैक्षिक सूचना प्रणाली परियोजना के अनेक उद्देश्यों में से एक है।

यह स्थान है ऑनलाइन चर्चा के लिए और भारत के लिए एक राष्ट्रीय योग्यता का आधार तैयार करने वाली राष्ट्रीय अभिकरणों के समर्थन के लिए । कृपया राष्ट्रीय योग्यता का आधार पर जा कर अपने विचार, सुझाव और अनुभव अवश्य दें ।

भाग लेने की विधि

भारत के ऑनलाइन सार्वजनिक दूरस्थ शिक्षण के शिक्षकों का विकिऐड्यूकेटर परिवार में हार्दिक अभिन्नदन ।

यहाँ पर आप ऑनलाइन मुक्त दूरस्थ शिक्षण (ओ॰ डी॰ एल॰ )से सम्बन्धित परियोजना पृष्ठ को आरम्भ कर सकते हैं, विद्यमान ओ॰ डी॰ एल॰ पृष्ठ/परियोजना से जुड़ सकते हैं, चर्चा आरम्भ कर सकते हैं और परामर्श/राय ले सकते हैं । हम आभारी होंगे अगर आप भारतीय दल का अंग बनकर विकीऐड्यूकेटर के भारतीय केन्द्र का नेतृत्व और मार्गदर्शन करें । अगर आप विकिएड्यूकेटर पर नए हैं तो भी चिंता मत कीजिए। आपकी सहायता के लिए ऑनलाइन विकिएड्यूकेटर शिक्षक दिनरात आपके साथ है।ऑनलाइन विकिएड्यूकेटर शिक्षक ऑनलाइन मुक्त दूरस्थ शिक्षण (ODL)पाठ को तैयार और विकासित करने का उत्तम उदाहरण है। कृपया विकिएड्यूकेटर शिक्षक पृष्ठ के लिए यहाँ जाएँ…

परियोजना पृष्ठ

परियोजना पृष्ठ यहाँ पर उपलब्द्ध हैं। भारत में विकिएड्यूकेटर समुदाय द्वारा मुक्त दूरस्थ शिक्षण परियोजना के कार्यों की सूची परियोजना पृष्ठ पर उपलब्द्ध है। भारत में मुक्त दूरस्थ शिक्षण के अन्य परियोजनाओं की जानकारी भी यहाँ उपलब्द्ध है। इस पृष्ठ को अधिक समृद्ध बनाने के लिए आप सभी आमन्त्रित हैं। आप इससे जुड़कर, नए मुक्त दूरस्थ शिक्षण परियोजनाओं की सूची या संक्षिप्त लेख डाल सकते हैं। कृपया परियोजना पृष्ठ के लिए यहाँजाएँ।

भारतीय विकिएड्यूकेटर समुदाय

भारतीय विकिएड्यूकेटर समुदाय के सदस्यों की सूची यहाँ उपलब्द्ध है। भारतीय विकि सदस्य

L4C कार्यशाला से जल्दी से जल्दी जुड़ कर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें और भारतीय पृष्ठ पर अपने प्रदेश के पहले प्रतिनिधि बनें।

विकिएड्यूकेटर समुदाय के सदस्यों से अनुरोध है कि वे रोचक परियोजनाओं के विकास की गतिविधियों की कडी़ यहाँ जोडे़ ...

परियोजना द्वारा दोस्ती… कनाडा के रैंडी फिशर और भारत के अनिल प्रसाद के बीच स्काइप चैट पढने के लिए यहाँ दबाएँ...

समाचार पुरालेख

समाचारों में

विकिएड्यूकेटर के भारतीय अध्याय और भारतीय भाषाओं के पृष्ठों का विधिवत उद्घाटन

IndiaChaplaunch1.jpg

प्रतिष्ठित कृषिविज्ञ और राज्यसभा के स्द्स्य, डा॰ एम॰ एस॰ स्वामिनाथन द्वारा १५ नवम्बर २००८, दोपहर २·3० बजे, भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र, नई दिल्ली (India International Centre )में आयोजित एक समारोह के अर्न्तगत विकिएड्यूकेटर के भारतीय अध्याय और भारतीय भाषाओं के पृष्ठों का विधिवत उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर श्री जैनदर सिंह,भा॰प्र॰अ॰ ,सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भी उपस्थित थे। सेमका के निदेशक, डा॰ आर॰ श्रीधर ने इस समारोह की अध्यक्षता करी। जी॰ के॰ पी॰ ,ओ॰ डब्लू॰ एस॰ ए॰ और आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय के साथ मिलकर सेमका(CEMCA)ने इस समारोह का आयोजन किया । प्रमुख विकिएड्यूकेटर डा॰ सावित्री सिंह,विकिएड्यूकेटर परिषद सदस्य और श्री अनिल प्रसाद इस कार्यक्रम का संचालन किया । समारोह की विस्तृत सूचना के लिए कृपया विकिएड्यूकेटर उद्घाटन देखें।
Anju WikiEd.jpg Wikied inauguration2.gif Lab2.gif

आचार्य नरेन्द्र देव कॉलेज में आयोजित विकिएड-०८ कार्यशाला (WikiEd08 Workshop)


गांधी जयंती के सुअवसर पर ३, ४ और ६ अक्टूबर २००८ को आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय में दो सामानांतर और सम्मुख L4C कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। विकिऐड्युकेटर की मुक्त शैक्षिक संसाधन पर विषय सामग्री के लिए शिक्षण(Learning for Content) कार्यशालाओं का प्रबल शुभारम्भ हुआ। इन कार्यशालाओं में ३५ प्रतिभागी थे। मुक्त शैक्षिक समग्री में बौद्धिक सम्पत्ति अधिकार (IPR issues) विषय प‍र डा॰ दिनेश अब्रोल ने उद्घाटन भाषण दिया। विकिऐड्युकेटर पर सम्पादन करने की विधि पर श्री अनिल प्रसाद और डा॰ सावित्री सिंह की परिचयात्मक वार्ता के बाद प्रतिभागियों ने विकि-सम्पादन निपुणता बढा़ने के लिए आधा दिन कम्प्यूटर पर काम किया। विस्तृत सूचना के लिए L4C भारतीय केन्द्र (L4CIndia Node)देखें।

प्रथम वि॰ ऐ॰ परिषद में भारतीय प्रतिनिधित्व

प्रथम विकिऐड्युकेटर परिषद में डा॰ सावित्री सिंह(८३·६ प्रतिशत वोट) और डा॰ पंकज खरे (७२ प्रतिशत वोट) निर्वाचित हुए। प्रथम विकिऐड्युकेटर परिषद में कुल १५ सदस्य निर्वाचित किए गए।

Savithri.gif
डा॰ सावित्री सिंह, आचार्य नरेन्द्र देव महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली की प्राचार्या हैं। कृप्या उनके सदस्य पृष्ठ के लिए यहाँ से और प्रचार पृष्ठ के लिए यहाँ से पहुँचें।.


Pankaj1.jpg
डा॰ पंकज खरे , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय, नई दिल्ली, भारत के अन्तर्राष्ट्रीय प्रभाग के निर्देशक हैं। कृप्या उनके सदस्य पृष्ठ के लिए यहाँ से और प्रचार पृष्ठ के लिए यहाँ से पहुँचें।.

वि॰ऐ॰ परिषद में निर्वाचित सदस्यों की पूर्ण सूची यहाँ उपलब्द्ध है। ..

विकिऐड्यूकेटर भारतीय दल सभी नव निर्वाचित सदस्यों को हार्दिक बधाई देता है। हम कामना करते हैं कि आप विकिऐड्यूकेटर समुदाय को प्रेरित करते हुए, सन २०१५ तक शैक्षिक पाठ्यक्रम को निशुल्क रूप में उपलब्ध कराने के प्रयास में सफल रहें।


शिक्षक दिवस पर कर्नाटक में विकिऐड (WikiEd) प्रचार

Sri JCBM1.jpeg Sri JCBM2.jpeg Sri JCBM3.jpeg

५ सितम्बर २००८ को, शिक्षक दिवस के अवसर पर श्री जगतगुरु चंद्र्शेखर भारती स्मारक महाविद्यालय (Sri JCBM), कर्नाटक ने विकिऐड्यूकेटर भारतीय दल के नारे का और L4C कार्यशाला के ऑफलाइन प्रचार का उद्घाटन किया। इसके साथ प्रार्थना का भी विमोचन किया गया। डा॰ रामाकृष्णन श्रीनिवासन, अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष और प्रौफैसर, ने इस समारोह का आयोजन किया। ५०० से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने इस समारोह में भाग लिया।


२६-२७ सितम्बर २००८, को श्री महावीर महाविद्यालय, मूदबीद्री, कर्नाटक में अभिव्यक्तिशील अंग्रेजी को पढा़ने और सीखने की नव दृष्टी (New Vistas in the Teaching-Learning of Communicative English) पर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डा॰ रामाकृष्णन श्रीनिवासन , कर्नाटक के एक बहुत ही उत्सुक वि॰ ऐ॰ राजदूत ने "Towards Greater Teacher Empowerment" नामक आलेख प्रस्तुत किया जिसमें उन्होने विकिऐड्यूकेटर समुदाय की भूमिका को उजागर किया। इस आलेख की सब ने सराहना करी। उन्होंने वि॰ ऐ॰ समुदाय की ओर से इस संयुक्त वक्तव्य का प्रस्ताव रखा "A computer literate, internet enabled teacher is better equipped to create nation-building generation" एक कम्प्यूटर साक्षर, इंटरनैट समर्थवान शिक्षक राष्ट्र निर्माण पीढी़ के सृजन में अधिक सक्षम है।


PCF5 लंदन


WEsIndiaPCF5.JPG
१३/०७/२००८ से १८/०७/२००८ में आयोजित PCF5 लंदन, यू॰के॰, में भारतीय विकिऐड्यूकेटर के साथ डा॰ व्येन मैकिन्टोश, शिक्षा विशेषज्ञ और विकिऐड्यूकेटर के संस्थापक,COL।

PCF5 लंदन में वि॰ ऐ॰ समुदाय के कुछ सुखद पलों की तस्वीरें यहाँ पर उपलब्ध हैं ...

PCF6 कोची, केरल, भारत में सन २०१० में आयोजित होगी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्व विद्यालय IGNOU सह मेजबानी करेगा।


लंदन में आयोजित PCF5 के अंतर्गत समुदाय के सदस्यों, COL और CEMCA अधिकारियों से चर्चा के बाद भारत में शिक्षकों पर केन्द्रित L4C (Learning for Content) अभियान का आधिकारिक उद्घाटन का फैसला लिया गया ।



भारतीय विकिएड्यूकेटर राजदूत

Members Members
सावित्री सिंह , भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
अनिल प्रसाद्, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
डा॰ गीता माथुर, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
सुरेश कुमार CJ, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
डा॰ सरीता कुमार, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
राजी एन आर, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
संजय मिश्र, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
पंकज खरे, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
स्याम कुमार पी ऐस, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंKumar P S मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
पुनीत चगतानी, भारत : कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
डा॰ संजय जसोला, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
अमित कुमार श्रीवास्तव, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
कमल दीप सिंह, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
डा॰ रामाकृष्णन, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
विवेक शर्मा, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
ऐम॰ यू पैली, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
संजय कुमार पंडागले, भारत : कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ डा॰ अनुभा मुखर्जी, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
डा॰ प्रमेश रतनाकर, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
देबादित्यो सिंहा, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
नीति मिश्रा, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें m| मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
मनीशा जैन, डा॰
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
Sarveदमन मिश्रा, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
सुमन कुमार, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
अनिल Goel, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करेंमेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
अनिरबान Ghosh, Dr., भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
Madhuri Dubey, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ
डा॰ प्रेम प्रकाश शर्मा, भारत
कृप्या यहाँ से सम्पर्क करें मेरा सदस्य वार्ता पृष्ठ