User:Premprakash/My Interests

From WikiEducator
Jump to: navigation, search

I like writing poems in Hindi. I like listening to good Hindi songs. My favourite singers are

  • Mukesh-chodo kal ki batai kal ki bat purani nayai daur mai likhaingai hum milkar nayee kahani
  • Rafi-ak hai apni jami
  • Lata
  • Kishore
  • Aasha


I like writing poems in Hindi.

हिन्दी कविता-

कमरी

कूडे़दानों में कूडा़ डालते/ हाथ डरता है/
कूडा़ बीनना भी/ बडी़ हिम्मत का काम है/
पता नहीं किस पोलीथिन से/ रावण जलने लगे/
आतिशबाजी का नजारा देखने को/ मिल जाए/
अब कमरी बडी़ लकडी़ से/ कूडा़ ढूंढ रही है/
वो भी डरती है/ जान के लिए ही तो /वह कूड़ा ढूंढ रही है/
सलीका सीख गई/ है कूड़ा ढूंढने का/
हर आने जाने वाले पर/ रखती है निगाह/
वह जानती है /इस कूड़ेदान की पोलीथिन में ही /आतंक छिपा बैठा है/
उसकी छोटी आँखें /और नन्हे हाथ ही/ इस विस्व को/ बचा सकते हैं /
नगर निगम का कैमरा/ उसी को देख रहा है/
वो देश की है सच्ची रक्षक/
जो भक्षकों से देश को/ बचाने में जुटी है /


प्रेम प्रकाश शर्मा
----( ५ अक्टूबर २००८)

..